health

Breaking News

जौनपुर तिलक तराजू और तलावर इनको मारो जूते चार इस पर क्या बोला रवि किशन गोरखपुर 24UPNEWS.COM पर

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी लामबन्द

जौनपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के पूर्व घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा के अध्यक्ष एवं मंच के संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जीएसटी कार्यालय में कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्त कर्मचारियों से 9 अगस्त को प्रस्तावित जनपद स्तरीय धरने में पूर्वान्ह 10 बजे तक अपने संगठन के बैनर सहित भाग लेने की अपेक्षा की गई। परिषद के संरक्षक सी.बी. सिंह अपने संबोधन में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के घोषित संगठनात्मक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संघर्ष में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील किया। सभा  में उपस्थित जीएसटी विभाग के अध्यक्ष लल्लू सोनकर एवं आशु लिपिक संघ के अध्यक्ष ताराशंकर उपाध्यक्ष ने सभा अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव को 9 अगस्त के धरने में सभी कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट में पूर्वान्ह पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रुप से परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, अरुण कुमार सिंह, केशव प्रसाद, सुभाष चंद्र, अभिषेक दुबे, टेकचंद, रविकांत, रोना पांडेय, मोहम्मद ताबीज, नेहा यादव, सोमेन्द्र सिंह, अजय तिवारी,अर्जुन प्रताप यादव, अशोक श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह, जावेद आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन राकेश कुमार श्रीवास्तव संयोजक कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश जौनपुर ने किया। उक्त जानकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव संयोजक कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश जौनपुर ने दिया है।
                                                                 

No comments:

Post a Comment