health

Breaking News

जौनपुर तिलक तराजू और तलावर इनको मारो जूते चार इस पर क्या बोला रवि किशन गोरखपुर 24UPNEWS.COM पर

शराब कारोबारी संतलाल जायसवाल को मिली जमानत,


 जौनपुर। जनपद के बड़े शराब कारोबारी को उच्च न्यायालय लखनऊ ने साक्ष्य के अभाव में जमानत दे दी है। 

    सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जनपद के शराब कारोबारी संतलाल जयसवाल को सहारनपुर की एक शराब घटना में वांछित चले आ रहे थे। उन्हें यूपी एसटीएफ एसआईटी की टीम ने मध्य प्रदेश के सतना से लगभग 1 माह पूर्व गिरफ्तार कर लिया था। 20 गिरफ्तारी के बाद संतलाल जायसवाल को लखनऊ की अदालत में पेश किया गया था।


    आज मंगलवार के दिन लखनऊ उच्च न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत स्वीकार कर लिया है। शराब कारोबारी को जमानत मिलने के बाद उनके शुभचिंतक व समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, चार मृतक एक ही परिवार के,बारात में शामिल होकर एक ही बाइक से लौट रहे थे,*

 


प्रयागराज। प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। इनमें चार लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में श्रृंगवेरपुर स्थित राष्‍ट्रीय राजमार्ग के समीप हुआ।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार की रात में 05 लोग बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। गांव घाट के समीप हादसा हुआ। 

    नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल 60 उनके बेटे लल्लू पाल 35, समय लाल 35 एवं नाती अर्जुन पाल 11 के साथ राम चंदर पाल उर्फ ऊंटहरा 55 की मौत हुई है। सभी लोग रविवार रात प्रतापगढ़ के हथिगवां गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार की रात करीब 12 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सभी वापस आ रहे थे। रास्ते मे श्रृंगवेरपुर हाईवे मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पांचों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद हादसे  के बाद चीख-पुकार मची तो आस पास के रहने वाले ग्रामीणों की नींद खुल गई। रातगीर भी वहां पहुंचे। तत्‍काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 


    सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों गंभीर रूप से जख्‍मी लोगों को  अस्‍पताल ले जाने पर डाक्‍टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों का पंचनामा के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। दुखद हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे। गांव में परिजनों की चीत्कारों से गांव में मातम सा छाया हुआ है। खबर है कि दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो चुका था।

संकल्प हमारा ना टूटे कोई भी मतदाता बनने से ना छूटे-चुनावी पाठशाला

 

 


जौनपुर  -  स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड मुफ्तीगंज के सभी 93 परिषदीय विद्यालयों पर आज चुनावी पाठशाला आयोजित कर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में मुफ्तीगंज के सभी परिषदीय विद्यालयों पर चुनाव पाठशाला आयोजित हुई। कम्पोजिट विद्यालय एकहउनी पर आयोजित चुनावी पाठशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि कल 30 नवंबर वोटर बनने की अंतिम तिथि है इसलिए हम सभी संकल्प लें कि गांव व अन्य जगहो पर लोगों से संपर्क कर लोगों को प्रेरित करें कि जिन की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वो तुरंत मतदाता बने। उन्होंने कहा कि संकल्प हमारा न टूटे कोई भी मतदाता बनने से ना छूटे। आगे उन्होंने बताया कि यदि अंतिम समय में बीएलओ से संम्पर्क ना हो पाए, तो एनवीएसपी पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हुए मतदाता बने जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 

 विकासखंड मुफ्तीगंज के सभी परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला आयोजित करने में एआरपी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व  शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों का सराहनीय योगदान रहा।

कायस्थ महासभा की बैठक हुई सम्पन्न। 3 दिसम्बर को लखनऊ में रैली को लेकर तैयारी पर हुई चर्चा रैली में उपस्थित होंगे नेता व अभिनेता

 


जौनपुर -अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर इकाई की एक आवश्यक बैठक महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया के आवास पर सम्पन हुई

 अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने किया संचालन प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक ने किया।

बैठक में तीन दिसम्बर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जयंती पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर विशाल मैदान गोंमती तट निशातगंज हनुमान सेतु मार्ग लखनऊ में कायस्थ हुंकार रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई तय हुआ कि जौनपुर से हजारों कायस्थ बंधु उक्त रैली में भाग लेंगे।


मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा डॉ इन्द्रशेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि लगातार कायस्थों की उपेक्षा पर कायस्थों का सम्मान वापस दिलाने के लिए कायस्थ हुंकार रैली आयोजित किया गया है जिसमे महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आर के सिन्हा राज्यसभा सांसद व भाजपा के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, प्रख्यात अभिनेता सत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री, रविशंकर प्रसाद पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रख्यात अभिनेता अभिषेक बच्चन, गायक सोनू निगम, कैबिनेट मंत्री राजू श्रीवास्तव पूर्व नेता विधानपरिषद विंध्यवासिनी कुमार सहित उत्तर प्रदेश से कायस्थ समाज के मंत्री सांसद विधायक चेयरमैन सहित कायस्थ समाज के प्रमुख अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है ज्यादातर लोगों ने आने की सहमति  दिया है।

राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त हुंकार रैली में कायस्थ समाज के देशभर के विभिन्न संगठनों ने अपना सहयोग दिया है रेली को सफल बनाने के लिए।

जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ रैली में जौनपुर के कायस्थों के चलने के लिए तीन दिसम्बर को प्रातः 5 बजे सिपाह व पोलिटिनिक चौराहे से एवम विभिन्न तहसील क्षेत्र से बस रवाना होगी।

कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव डीओ ने कहा कि कायस्थ समाज के लोगो से आपसी मदभेद भुलाकर लखनऊ हुंकार रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में चलने की अपील किया।

बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव कर्मचारी नेता,प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव सभासद, उपाध्यक्ष भानु श्रीवास्तव कर्मचारी नेता ने विचार रखते हुए रैली सफल बनाने की अपील किया।

बैठक में मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव फूफा,हिमांशु निगम श्रीकांत श्रीवास्तव सुलभ श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव सत्यम श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव खुशबू श्रीवास्तव प्रियंका श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

माता पिता की पुण्यतिथि पर 500 गरीबों को बाटा कंबल कंबल पा के गरीबों के चेहरे खिले


 जौनपुर      स्थानी मछलीशहर  कोतवाली के रामपुर कटा हित (चक इंगलिश)गांव निवासी मुंबई के उद्योगपति राम उजागीर सेठ ने अपने स्वर्गीय  माता-पिता छब्बी  देवी और खरभान यादव की पांचवी  पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में 500 गरीब जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया ।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति  चित्रकूट के जिला जिला जज  आर के चौधरी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही दुनिया का ।सबसे बड़ा धर्म है हर सक्षम व्यक्ति चाहिए कि गरीब व्यक्ति यथासंभव मदद करें गरीबों की सेवा से बड़ा पुण्य इस धरती पर कुछ भी नहीं है। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक  लाल बहादुर यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग को अपनी हैसियत के हिसाब से गरीबों की मदद करनी चाहिए। 



समारोह को  युवा सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज समाज में इस बात पर जोर देना चाहिए थी कौन वास्तव में गरीब है जो गरीब है उसकी मदद अवश्य की होनी चाहिए ।आज के इस शर्दी के मौशम में गरीबो को जो तन ढकने का काम कर रहे है यह महान पुनीत काम है इसका कोई जबाब नही है ।लोगो को ऐसे लोगो से सिख लेने की जरूरत है ।इस दौरान आयोजक समाजसेवी उद्योगपति रामू जागीर सेठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम माता-पिता की हर पुण्यतिथि पर आयोजित किए जाते रहेंगे उन्होंने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया और सभी गरीबों को कंबल एवं जलपान करवाया। इस अवसर पर अजय यादव सेठ श्याम यादव मनोज यादव प्रधान उमाशंकर सभा जी सीताराम हरीनाथ पारसनाथ कैलाश राहुल उपाध्याय राजनाथ यादव रामखेलावन रमाशंकर विशाल यादव भरत लाल यादव श्रीराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे

पत्रकार बंदेश सिंह सड़क दुर्घटना में जख्मी, शहर के निजी नर्सिंग होम आशीर्वाद हॉस्पिटल में चल रहा है उनका उपचार-


जौनपुर
 -शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में पत्रकार बंदेश सिंह जख्मी हो गए हैं जिनका उपचार शहर के निजी नर्सिंग होम आशीर्वाद हॉस्पिटल में चल रहा है आशीर्वाद हॉस्पिटल के वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ0 विनोद कनौजिया ने बताया कि उनके कूल्हे  मे फैक्चर हो गया है जिनका ऑपरेशन करना नितांत आवश्यक है। फिलहाल चिकित्सक डॉ विनोद कनौजिया ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

महिलाएं मतदान करें डा0 अंकिता राज


जौनपुर
 ---भारत की आधी आबादी महिलाएं हैं जो भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। जौनपुर जिले में महिलाओं की संख्या ज़्यादा है पुरुषों कि तुलना में। 1000 पुरुष के लिये 1018 महिलाएँ हैं। लेकिन पुरुष मतदाता ज़्यादा हैं। आज की कुछ महिलाएं वोट नहीं देतीं लेकिन आपको पता है कि सालों पहले विश्व के हर कोने में कुछ महिलाओं ने जंग लड़ी थी कि उन्हे पुरुषों कि बराबरी का हक प्राप्त हो। सबको अपना और देश का भविष्य तय करने का हक है। महिलाओं को पसंद नहीं था कि जो इंसान गद्दी पर बैठा है वो शोषण करता रहे। जो महिलाएं मतदान का अधिकार मांगती थीं उन्हे धक्का दिया जाता था, हाथ मरोड़ा जाता था, मारा-पीटा जाता था, बैनर छीन लिया जाता था और भी तड़पाया जाता था। फिर भी, वे हार नहीं मानती थीं और अपना हक मांगने जाती थीं। जब हमारा भारत देश आज़ाद हुआ तब महिलाओं को मतदान करने का हक प्राप्त हुआ। यह महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम था। उन महिलाओं कि मेहनत के कारण आज आप लोगों तक हर लाभ सरकार पहुँचाती है और जो आपको बराबरी का हिस्सा नहीं देते वे कड़ी सज़ा के हकदार हैं। बस आपके कदम उठाने कि देर है। 

लेकिन कई महिलाएं तो कुछ घर के पुरुषों के जैसे यह मानती हैं कि उन्हें वोटे करने का हक ही नहीं है  क्योंकि उनका दायरा सिर्फ चारदीवारी तक है। कुछ महिलाएं दबाव में आकर अपना वोटे बदल देती हैं, कुछ को लगता है कि एक दिन कि छुट्टी मिली है तो घर में बैठना ही सही है, कुछ महिलाएं सोचती हैं कि क्या फाएदा वोट डालकर बदलना तो कुछ है नहीं। कुछ तो तहे दिल से मानती हैं कि राजनीति खराब है... खराब है तो आप बदलाव करने में मदद करिए क्योंकि इसमे आप ही का फाएदा है। देखते हैं कैसे। राजनीतिक दल जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं, नियंत्रण और संतुलन बनाते हैं। वे पूरे समाज में जानकारी वितरित करते हैं सबके हित में विशेष रुचि पर निवेश का ध्यान करवाते हैं। राजनीतिक दलों की मदद से निर्णय जल्दी आता है। वो कहावत याद है कि एक गंदी मछ्ली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। यदि आप वोट देंगे तो ‘गंदी मछ्ली’ चुने जाने कि संभावना घट जाती है। कछुए-खरगोश कि कहानी में कछुआ धीरे-धीरे दौड़ जीतता है। वैसे ही यदि आप आज वोट देंगे तो उसका फ़एदा आपकी अगली पीढ़ी को ज़्यादा दिखेगा, विकास होगा।धीरे-धीरे आप दौड़ जीत जाएंगे। आप उपहार देंगे अपने बच्चों को उनके बेहतर कल का, आपके द्वारा चुने गए अच्छे लोगों द्वारा। यदि सूची में आपको कोई भी नामांकित व्यक्ति पसंद नहीं है तो सबसे नीचे ‘नोटा’ का बटन दबा सकते हैं। इससे नामांकन पर लोगों का ध्यान जाएगा।


 

आपके वोट से ही अच्छे लोग चुने जा सकते हैं। हम सब एक दूसरे का साथ देंगे तो ही चीज़ें बदलेंगी। खुद भी वोटे डालें और अपने घर, पड़ोसी, दोस्तों को मतदान करने को प्रोत्साहन दे। गांधी जी ने कहा था कि जो बदलाव दुनिया में करना चाहते हैं वो पहले खुद में करें। आज ही वोटर लिस्ट में अपना नाम डलवाएँ क्योंकि आपकी अगली पीढ़ी को और इस देश को आपकी ज़रूरत है। आज लाइन में लगके थोड़ी मेहनत कर ली तो आप इतिहास रच देंगी। खूबसूरत देश के लिए खूबसूरत कदम उठाएँ और वोट दें।

मुंबई में हुए आतंकी हमले में कांग्रेस ने पाकिस्तान पर नहीं की जरूरी कार्रवाई, मोदी सरकार ने आतंकियों पर लगाई लगाम: राजनाथ सिंह

 


*मुंबई में हुए आतंकी हमले में कांग्रेस ने पाकिस्तान पर नहीं की जरूरी कार्रवाई, मोदी सरकार ने आतंकियों पर लगाई लगाम: राजनाथ सिंह*


*उत्तर प्रदेश को ना तो बुआ चाहिये और ना ही बबुआ, सिर्फ बाबा चाहिए: राजनाथ सिंह*



जौनपुर  ---जिले में हुए भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा।


रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं यह खुद नहीं कह रहा हूं, ये बातें खुद कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा है कि कांग्रेस सरकार को उस समय जो कार्रवाई पाकिस्तान करनी नहीं चाहिए थी, वह नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है, तब से आतंकियों पर लगाम लगाई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है। उरी और पुलवामा की घटना इसका उदाहरण है। भारत के साथ अगर कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा। तो इस पार नहीं बल्कि उस पार भी जाकर उनका सफाया किया जाएगा। हम भारत की राजनीति में विश्वास के संकट को बढ़ाना नहीं चाहते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। हमारा भारत दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रहा है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। हमने पूरे विश्व में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी की 1 इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुये कहा कि यह जिन्ना का जिन्न किस बोतल से निकला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि इस तरह का कार्यक्रम देख कर उन्हें यकीन हो गया है कि तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। काशी क्षेत्र भारत की आध्यात्मिक चेतना का क्षेत्र है। माता अन्नपूर्णना की प्रतिमा 120 साल पहले चुरा कर दूसरे देश में पहुंचा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अपने देश वापस ले आए। यह हमारे लिए एक शुभ संकेत है। पीएम मोदी ने फैसला लिया कि भूख के कारण एक भी व्यक्ति दम न तोड़ने पाए। इसी के चलते गरीब कल्याण योजना को होली तक बढ़ा दिया गया है।


*देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमे नही भूलना चाहिये: योगी आदित्यनाथ*



इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा कि देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमें भूलना नहीं चाहिए। ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले सत्ता रहने पर दंगों के जरिए प्रदेश के अंदर आस्था पर प्रहार करने थे। ये वही तत्व हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाकर प्रदेश के विकास को बाधित किया था।



उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राम और राम मंदिर के खिलाफ बोलने वालों के मुंह से राम और रावण में भेद की बातें शोभा नहीं देती है। त्रेतायुग से लेकर आज तक देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि राम विरोधी ही रावण है। तुष्टीकरण को बढ़ावा देने और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह पार्टी चलाने वाले लोगों से बीजेपी को किसी तरह के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। 



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि जिनकी नीति ही आमजन को जाति व संप्रदाय में बांटना और आंतकियों की पैरोकारी करना हो। जिनकी नीयत ही किसी भी तरह सत्ता हथियाना, जनता के धन की लूट को बढ़ावा देना और अराजकता को संरक्षण देना हो। जिनका मकसद सोशल मीडिया के सहारे सहारे लोगों में झूठ और भ्रम फैलाना हो. ऐसे दल के मुखिया का सत्ता में आने का ख्वाब देखना हास्यास्पद है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर महेंद्र नाथ   पाण्डेय, सरोज पांडेय, सुनील बंसल, सुब्रत पाठक,अनिल राजभर, राजेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी,गिरीश यादव, सुरेश पासी, रमाशंकर सिंह पटेल, संगीता बलवंत, संगम लाल गुप्ता, केसरी देवी, बीपी सरोज, सीमा द्विवेदी, लक्ष्मण आचार्य, अनामिका चौधरी, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, राकेश शर्मा, पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, इं अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, सुरेंद्र सिंघानिया, सुरेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, रविन्द्र सिंह, अभय राय, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, सन्तोष मिश्रा, अखिल मिश्रा, धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलरपुरकर, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, अनिल गुप्ता, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अवधेश सोनकर, प्रतीक मिश्रा, सुशान्त चौबे, दिव्यांशु सिंह, कपिल सिंह, प्रखर सिंह सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ आज देंगे बूथ जिताने का महामंत्र


जौनपुर
-- शहर के टीडीपीजी कॉलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को  बूथ जिताने का महामंत्र देंगे।...                                 ... बता दे की संपन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। इसी क्रम में आज काशी क्षेत्र के 16 जनपदों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन शहर के टी0 डी 0पी0जी कॉलेज में संपन्न होने जा रहा है । इस सम्मेलन में जिसकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे।

सम्मेलन में करीब 30,000 बूथों के अध्यक्षों अन्य कार्यकर्ताओं से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह अन्य दिग्गज नेता रूबरू होंगेl

वरिष्ठ बसपा नेता व पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने जिला प्रशासन से डॉ0 अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की


जौनपुर
---बसपा के वरिष्ठ नेता व नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने पाल्हामऊ  में अराजक तत्वों द्वारा डॉ0 अंबेडकर की प्रतिमा खंडित  करने के प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जन भावनाओं की कद्र करते हुए अतिशीघ्र 7 फीट की बाउंड्री लगवाए जाने एवं प्रतिमा को खंडित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।।                          बता दें कि पाल्हामऊ खुर्द,जौनपुर में अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है।वहां पर आम जनमानस मे बड़े-बुजुर्ग, महिलाओं,युवाओ एव्ं बच्चों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

उक्त स्थान पर वरिष्ठ बसपा नेता,अति लोकप्रिय जननेता  दिनेश टंडन जी (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,जौनपुर)गांव मे पहुंचकर के आक्रोशित जनता को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।एवं जनता के साथ प्रशासन के सामने डट कर खड़े रहे ,व प्रशासन से बातचीत करके पुनः उस स्थान पर बाबा साहब की नयी प्रतिमा को लगवाने का एवं लिखित में प्रशासन से पत्र लेने का काम किया कि वहां पर 7 फिट की बाउंड्री लगवाई जाए एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

राज्य मंत्री गिरीश यादव द्वारा 55 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित किया गया

 


   जौनपुर  ----दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकास खण्ड खुटहन में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें  राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि गिरीश चंद यादव द्वारा कुल 55  ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।

         इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी  वीरभानू सिंह, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी दिव्यां शुक्ला, विकासखंड के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

मानव श्रृंखला बनाकर वोटर बनने हेतु किया जागरूक*


जौनपुर
  - मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता बनने के लिए व निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मानव श्रृंखला जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पोर्टिको से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन, जिला पंचायत कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से जिलाधिकारी कार्यालय तक गोलाई में लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर मानव श्रृंखला बनाकर वोटर बनने का संदेश दिया। जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने पूरी मानव श्रृंखला मे खड़े लोगों से स्वयं जा-जा कर मिले तथा उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रेरित करते हुए लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरुक करते रहने का आवाह्न किया। 

               इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वयं मतदाता बनने के साथ ही साथ अन्य लोगों को भी मतदाता बनने हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने एक दूसरे से हाथ पकड़ कर जिस तरह से एक चेन बनाई है, उसी तरह सभी पात्र लोगो को प्रेरित कर मतदाता बनाते हुए मतदाताओं की चेन बनाए। जागरूकता की  ये चेन टूटनी नहीं चाहिए। ताकि आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मानव श्रृंखला में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भारी संख्या देखकर जिलाधिकारी बहुत प्रसन्न रहें।  उन्होंने महिलाओं से भी अपील किया कि मतदान में महिलाओं का बहुत महत्व है इसलिए विशेषकर महिलाओं को मतदाता बनाने के लिए जागरूक करें तथा कालेज के युवा छात्र छात्राएं जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है उन्हें मतदाता बनाने के लिए प्रेरित करें। 

             अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने कहा कि मतदान में सभी की भागीदारी जरूरी है मतदान आप तभी कर पाएंगे जब आप का नाम मतदाता सूची में शामिल होगा। इस लिए समय रहते मतदाता बने जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर पाएं। 30 नवंबर तक वोटर बनने का कार्यक्रम चल रहा है। 

                 इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिला अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, स्वीप प्रभारी/जिला विद्यालय निरीक्षक आरके पंडित, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैयद मो मुस्तफा, ईएलसी कोऑर्डिनेटर रमेश चंद यादव, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सहित, अन्य अधिकारी व बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, माध्यमिक विभाग के शिक्षक, कर्मचारी व अन्य लोगों ने सहभागिता करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक व प्रेरित किया।

चुनावी पाठशाला में 30 नवम्बर तक वोटर बनने हेतु किया जागरूक

 


जौनपुर  -  स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड करंजाकला के सभी 143 परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिससे लोगों को वोटर बनाने हेतु जागरूक किया गया। 


 बी आर सी करंजाकला पर आयोजित चुनावी पाठशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला सुनील कुमार ने अभिभावकों, शिक्षकों शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव में सभी की भागीदारी जरूरी हैं। इसके लिए आवश्यक है कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र लोग वोटर बने। कोई भी मतदाता बनने से न छुटे, क्योंकि समय कम है वोटर बनने का कार्य 30 नवम्बर तक चलेगा। विशेष कर 18-19 वर्ष के युवा मतदाता बने तथा अन्य लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। 


      इस अवसर पर ब्लाक के सभी शिक्षक शिक्षामित्र ने सहयोग प्रदान करते हुए चुनाव पाठशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया।

महिलाओं को मतदाता बनाने हेतु किया गया जागरूक व प्रेरित*


 जौनपुर - महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा स्थान आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं को मतदाता बनाने के लिए जागरुक किया गया। 

             कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य व आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा अंकिता राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

              इस अवसर पर छात्राओं ने रंगोली व पोस्ट पर पेंटिंग कर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को मतदाता बनने हेतु जागरूक किया। 

             इस अवसर पर कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा कि भारत की महिला इतनी सक्षम है कि वे अपनी समस्याओं को खुद सुलझा सकतीं हैं उन्होंने अपनी लिखित कविता भी सुनाई। आगे उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि मतदाता बने। और मतदान करें, जिससे भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी जो देश और समाज सभी के हित में होगा।

            आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा अंकिता राज ने कहा कि महिला वोटर का चुनाव में भूमिका भारतीय संविधान के द्वारा 1950 में मतदान का अधिकार पाकर महिला वोटरों ने चुनाव की अहम कड़ी बन गयी है। मतदान का अधिकार पाने के लिए भारतीय महिलाओं को यूरोपीय तथा अमेरिकन महिलाओं की तरह संघर्ष नही करना पड़ा। किसी भी देश के विकास के लिए देश की आधी आबादी को नजरअंदाज कर के चुनाव जीतने की परिकल्पना करना व्यर्थ है। हाल के कुछ वर्षो में महिला मतदाताओं ने चुनाव के नतीजों को प्रभावित किया है। इस लिए मेरा यहां उपस्थित सभी बालिकाओं से अनुरोध है कि आप लोग स्वयं मतदाता बने व अपने परिवार के लोगों को मतदाता बनाने हेतु प्रेरित करें तथा समाज को जागरूक करें कि 30 नवम्बर के अन्दर मतदाता सूची में नाम पंजीकरण कराये। 

             आभार डा मानस पाडेण्य ने व्यक्त किया। पूरा कार्यक्रम विश्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा संचालित किया गया। 

              इस अवसर पर स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, गौरव सिंह, डा वंदना राय, आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर की बैठक मातहतो को दिया आवश्यक दिशा निर्देश


 जौनपुर---जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर सायं ए०ई०आर०ओ०, ई०आर०ओ०, अतिरिक्त ए०ई०आर०ओ० के साथ सामान्य निर्वाचन -2022 के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर शौचालय, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था को जरूर देख लिया जाए। वोटर फार्म का फीडिंग में किसी प्रकार की गलती न हो। फार्म 7 की पेंडेंसी को खत्म किया जाए। वोटर लिस्ट फार्म अपने स्तर पर अवश्य देखा जाए। किसी प्रकार की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। किसी विधानसभा में फॉर्म रिजेक्शन है तो उसको अवश्य देख लिया जाए।  चेक लिस्ट को अवश्य जनरेट कर लिया जाए। 18-19 वर्ष वाले मतदाताओ का फार्म शीघ्र  भरवाया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन हेतु शिकायत कंट्रोल रूम बना लिया जाए। निर्वाचन  सम्बंधित समस्त कार्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार ही कराया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी गलत व्यक्ति का वोटर कार्ड न बनने पाए और सही वोटर्स का नाम  वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए। ए०आर०ओ० प्रतिदिन जेंडर रेशियो फार्म को  अवश्य चेक कर लिया करें और पोलिंग बूथ को अवश्य देख लिया जाए कि वह जर्जर या वहा पर किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीएम व रक्षा मंत्री के 27 नवंबर को टीडी कॉलेज के मैदान में आगमन को लेकर डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

 


जौनपुर--जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर,  अजय साहनी द्वारा 27.11.2021 को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  एवं मा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में उमानाथ सिंह स्टेडियम टीडी कालेज जौनपुर में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।*

भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने सम्मेलन स्थल पर भूमि पूजन कर किया तैयारियों का शुभारंभ*

 


जौनपुर-- आगामी 27 नवम्बर को जौनपुर के टीडी कॉलेज में भाजपा काशी क्षेत्र द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है।

           काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने आज अपने जौनपुर प्रवास के दौरान टीडी कॉलेज में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया और सम्मेलन की तैयारियों की विधिवत शुभारम्भ किया। 

             सम्मेलन स्थल पर एक भव्य मंच को मूर्तरूप दिया जा रहा है साथ ही विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं मीडिया बंधुओ के लिए अलग अलग दीर्घाएं बनाई जा रही है।


            सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।

            क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के अनुसार सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद व प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी सरोज पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मुख्य रूप से भाग लेंगे।


इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल, जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह,, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, धर्मेद्र सिंह, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष राम सिंह मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सुशान्त चौबे, भूपेंद्र पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, अनिल गुप्ता, नरेन्द्र उपाध्याय, मेराज हैदर, बड़कऊ पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, इन्द्रसेन सिंह, विपिन द्विवेदी, प्रमोद प्रजापति, आशीष जायसवाल, अजीत यादव, अवधेश सोनकर, मण्डल अध्यक्ष गण जितेन्द्र मिश्रा, नरेंद्र विश्वकर्मा, एवं तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में। भाजपा ने नियुक्त किये व्यवस्था प्रमुख

 


जौनपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। मिशन 2022 को फतह करने के लिए भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं का प्रदेश में मैराथन दौरे शुरू हो चुके हैं। 

भाजपा का मेन फोकस बूथ मजबूत करने को लेकर है। इसी क्रम में जौनपुर के टी डी पी जी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आगामी 27 नवंबर को भाजपा बूथ अध्यक्षों का क्षेत्रीय सम्मेलन होने जा रहा है।

 इस सम्मेलन को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह जी सम्बोधित करेंगे।  सम्मेलन में काशी क्षेत्र के 16 सांगठनिक जिलों के बूथ अध्यक्ष शामिल होकर रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह जी द्वारा अपनी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का गुरुमंत्र सीखेंगे। 


इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव एवं जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी के अनुमति से जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह ने व्यवस्था प्रमुखों की नियुक्ति किया है जिसमे :- कार्यक्रम के प्रमुख जिले के जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता और सुनील तिवारी रहेंगे, मंच व्यवस्था प्रमुख जिला महामंत्री ई.अमित श्रीवास्तव और उनके तीन सहयोगी डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा अखिल रहेंगे, वाहन व्यवस्था प्रमुख जिला मंत्री अभय राय और उनके सहयोगी जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अवधेश सोनकर रहेंगे, जलपान व्यवस्था प्रमुख जिला मन्त्री प्रमोद यादव और उनके सहयोगी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विपिन द्विवेदी रहेंगे, अतिथि व्यवस्था प्रमुख भूपेंद्र पांडेय व जिला मन्त्री डॉ उमाशंकर सिंह रहेंगे, आवास व्यवस्था प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघनिया और उनके सहयोगी जिला मन्त्री राज पटेल रहेगे, पार्किंग व्यवस्था प्रमुख किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय और उनके सहयोगी जिला महामंत्री किसान मोर्चा इंद्रसेन सिंह और पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह रहेंगे, सुरक्षा वालंटियर प्रमुख आशीष जायसवाल और उनका सहयोग करेगा युवा मोर्चा और उत्तरी मंडल के पदाधिकारी, ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था प्रमुख धर्मपाल कनौजिया और उनके सहयोग में रहेंगे सुनील सेठ, चिकित्सा व्यवस्था प्रमुख डॉ अमरनाथ पांडेय और उनके सहयोग में रहेंगे आशीष गुप्ता, कार्यक्रम एवं प्रांगण व्यवस्था प्रमुख जिला मन्त्री रविंद्र सिंह राजू दादा और उनका सहयोग करेंगे सभासद नंदलाल यादव, मैदान के बाहर के साज सज्जा प्रमुख अनिल गुप्ता और उनका सहयोग करेंगे दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ता, प्रोटोकॉल एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख विनीत शुक्ला और उनका सहयोग करेंगे नरेंद्र गुप्ता, मीडिया व्यवस्था प्रमुख जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और उनका सहयोग करेंगे उनके सह मीडिया प्रभारी सुशान्त चौबे एवं प्रतीक मिश्रा, आईटी प्रमुख जिला आईटी संयोजक रोहन सिंह और उनका सहयोग करेंगे उनके सहयोगी अवनीश यादव, सोशल मीडिया प्रमुख जिला सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ राय और उनका सहयोग करेंगे उनके सहयोगी हर्ष मोदनवाल, पेयजल व्यवस्था प्रमुख सभासद विपिन सिंह और उनके सहयोगी बसंत प्रजापति रहेंगे, स्वच्छता व्यवस्था प्रमुख अनुसूचित जनजाति के प्रदेश मंत्री सरस गौंड और उनके सहयोग में सभासद सतीश सिंह त्यागी और संतोष मौर्य रहेंगे।

जिलाध्यक्ष ने नियुक्त सभी व्यवस्था प्रमुखों को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने व जिम्मेदारीयों की जवाब देही तय करने का निर्देश दिया।

रसोई सिलेंडर पर शुरू होगी 237.78 रुपए की सब्सिडी-*

 


लखनऊ से खबर-----रसोई सिलेंडर पर शुरू होगी 237.78 रुपए की सब्सिडी-*


 *रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर*


*घरेलू गैस पर उपभोक्ताओं को फिर से मिलेगी अब सब्सिडी,*



*केंद्र सरकार ने एक बार फिर बहाल की सब्सिडी,*


*अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है सब्सिडी की दर -सूत्र

जौनपुर: हर्ष फायरिंग मामले में असलहे का लाइसेंसी अब्दुल रहीम, उसका पुत्र और दुल्हन का भाई गिरफ्तार,*


 जौनपुर- वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिग का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को पिस्टल जब्त कर लाइसेंसी अब्दुल रहीम, उसके पुत्र व दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया में जुट गई है। 

           सोमवार की रात से इंटरनेट मीडिया में वैवाहिक समारोह में दो किशोर के बारी-बारी से पिस्टल से हर्ष फायरिग करने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। विश्व हिदू परिषद के जिला मंत्री लालमन पांडेय ने इसे एसपी अजय कुमार साहनी के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर वायरल वीडियो के बारे में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 


         महराजगंज पुलिस की तहकीकात में तथ्य सामने आया कि परसराम राजा बाजार स्थित मदरसा में सूबेदार खां की पुत्री की शादी में हर्ष फायरिग की गई थी। थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन के भाई व उसके दोस्तों ने अब्दुल रहीम खां की लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोलियां चलाई थी।

       सीओ बदलापुर चोब सिंह ने बताया कि लाइसेंसी अब्दुल रहीम, फायरिग करने के आरोपित उसके पुत्र अदनान खां व दुल्हन के भाई शमशाद खां को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है। लापरवाही से शस्त्र चलाने, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम की धाराओं में आरोपितों का चालान कर दिया गया। इस कार्रवाई से वैवाहिक व अन्य समारोहों में हर्ष फायरिग करने वालों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

जौनपुर में कहा चाचा ने भतीजी से कि शादी पढ़िए सिर्फ 24 UPNEWS पर

 

 


जौनपुर -
मछली शहर में   चाचा को रिश्ते की भतीजी से प्यार हो गया। परिजनों को पता चला तो युवक को नौकरी करने के लिए बाहर भेज दिया गया। इधर, कुछ माह बाद युवती की शादी तय कर दी गई। शनिवार को युवती की गोदभराई की रस्म हुई।


इस बात की जानकारी के बाद युवक गांव पहुंचा और युवती यानी अपनी भतीजी को लेकर फरार हो गया। हालांकि कुछ ही घंटे में दोनों के परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला। युवक की जमकर धुनाई की। दोनों के परिजनों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घंटों पंचायत चली। दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। ऐसा ना होने पर खुदकुशी की धमकी दी।

आखिर में दोनों के परिजनो ने प्रधान व पुलिस के कहने पर दोनों की शादी करवा दी। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय महामंत्री एवं क्षेत्रीय मंत्री ने कार्यक्रम स्थल एव पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

 


जौनपुर: टीडी कॉलेज के प्रांगण में होने वाले बूथ सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर आज काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने जौनपुर पदाधिकारियों संघ एक बैठक बुलाई जिसमें कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बनाई गई इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी-अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया, सुशील त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी होंगे जिनकी सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर सारे कार्य पूर्ण किए जाएंगे कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई हर एक स्थान पर कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रमुख कार्यकर्ता रखे जाएंगे इस कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेगी। जगह जगह स्वास्थ्य कर्मी व जलपान की व्यवस्था होगी वीआईपी आवागमन के कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी चप्पे-चप्पे पर गाड़ियों की और आने वाले आगंतुकों की जांच की जाएगी। क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि मंच के आसपास व विशिष्ट अतिथि गणों में प्रवेशिका बनाई जाएगी जिसके तहत प्रवेश सुनिश्चित होगा इस बैठक में जिले के सभी उच्च पदाधिकारी गण मौजूद रहे बैठक पूर्ण होने के बाद जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी ने कहा की आगामी होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उनके द्वारा प्राप्त निर्देशों को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

*28 नवंबर को होगी यूपी टीईटी की परीक्षा* प्रयागराज से खबर

 *


28 नवंबर को होगी यूपी टीईटी की परीक्षा*

प्रयागराज से खबर

सभी 75 जिलों में दो पालियों में होगी परीक्षा 


प्रदेशभर के 2554 केंद्रों पर होगी TET परीक्षा


प्राथमिक के 12,91,628 अभ्यर्थी होंगे शामिल


उच्च प्राथमिक स्तर में 8,73,352 अभ्यर्थी होंगे शामिल


सीसीटीवी सर्विलेंस कंट्रोल रूम से होगी निगरानी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

   


    जौनपुर--भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश  के अनुपालन में जनपद के सभी मतदान केंद्रों  पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आयोग के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल  नेतृत्व में जनपद के प्रशासनिक अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं , ताकि जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर इस अभियान को सफल बनाते हुए सभी पात्र नागरिकों एवं विशेष कर महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर  निरीक्षण करते हुए बीएलओ , सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

         उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान तिथि पर शाहगंज विधानसभा के बूथ नंबर 45, 46, 47 का निरीक्षण किया गया। संबंधित बीएलओ को वोटर हेल्पलाइन एप एवं गरुड़ ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने हेतु एवं महिला मतदाताओं को जोड़ने हेतु विशेष रुप से घर-घर सर्वे करके अभियान चलाने का निर्देश दिया ।

मां शीतला चौकिया धाम में कार्तिक मास की पूर्णिमा पर देव दीपावली का किया गया आयोजन ।


जौनपुर
 -मां शीतला चौकिया धाम में कार्तिक मास की पूर्णिमा पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉक्टर अंकिता राज  सम्मिलित हुए और उन्होंने आरती भी की । शीतला चौकिया धाम में ऐतिहासिक कुण्ड को 51 हजार दीपों व आकर्षण झालर लाइट से सजाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पहुचकर विधिवत पूजा, अर्चना की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया और  रंगोली प्रतियोगिता भी कराई गई और प्रतिभाग करने वालो को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर पत्रकार भवन के मत्री सड़क दुर्घटना में जख्मी।

 


 जौनपुर---जौनपुर पत्रकार भवन के   मत्री पत्रकार वीरेंद्र पांडेय सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आराम करने की परामर्श दी है ।उनके पैर और शरीर में गंभीर चोटे आई है।

बदलापुर के फत्तूपुर गांव के रेलवे ट्रैक किनारे तीन लड़कियों के शव मिलने से मची हड़कम्म,

 


ब्रेकिंग जौनपुर 


बदलापुर के फत्तूपुर गांव के रेलवे ट्रैक किनारे तीन लड़कियों के शव मिलने से मची हड़कम्म,


रेलवे ट्रैक किनारे पाए गए शव महाराजगंज थाना क्षेत्र की तीनों सगी बहनें बताई जा रहीं,


पुलिस तीनों लड़कियों के शव के सम्बन्ध में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है,


बदलापुर में रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लड़कियों का मिला शव,


तीनों लड़कियों का शव गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक पर मिला है, जिनमें से दो लड़कियों की उम्र बराबर लग रही है, जबकि एक इनसे बड़ी है,


गेटमैन लव कुमार पांडेय ने बताया कि रात में ट्रेन संख्या 3257 से हादसा हुआ था, ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन रोककर इसकी सूचना दी,


इस घटना के सम्बन्ध में गेटमैन ने जौनपुर और बदलापुर पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे तीनों शवों मिलने की सूचना दी है,


सवाल यह उठता है कि तीनों सगी बहनें एक साथ कैसे ट्रेन दुर्घटना की शिकार हुई, तीनों बहनों की मौत हुई कैसे यह एक बड़ा सवाल है


घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव की बताई जा रही है,