health

Breaking News

जौनपुर तिलक तराजू और तलावर इनको मारो जूते चार इस पर क्या बोला रवि किशन गोरखपुर 24UPNEWS.COM पर

भाजपा ने जन सम्पर्क में झोंकी ताकत किया घर-घर सम्पर्क और टोल फ्री 9090902024 नम्बर पर कराया मिस्ड काल

  



एक लाख से अधिक लोगो से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताये भाजपा के कार्यकर्ता 

जौनपुर -  केंद्र के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के नेतृत्व में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को लोगों को बताया जा रहा है तथा उन्हें उपलब्धियों से सम्बन्धित पत्रक भी सौपा जा रहा है। जनसमपर्क वाले घरों पर भाजपा के टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल करके यूनिफार्म सिविल कोड के लिये जन समर्थन जुटाया जा रहा है। 



डा राकेश त्रिवेदी ने कार्यालय पर जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री की एक आवश्यक बैठक बुलाई और कहा कि जून माह की लुह भरी दोपहरी में एक इतिहास रचा है आप लोगो ने, सम्पर्क से समर्थन घर घर में जन सम्पर्क का कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी बूथों पर चलाया जा रहा है। मैं स्वयं एक सप्ताह से जिले में डेरा डाले हुये है और लगातार घर-घर सम्पर्क कर रहे है उसी तरह आप लोग भी घर घर सम्पर्क करके टोल फ्री नम्बर पर फोन कराइये। जौनपुर में कम से कम एक लाख लोगो से सम्पर्क करने का लक्ष्य मिला है, समाज के विभिन्न जन प्रमुखों, मोर्चा के पदाधिकारी और विभाग के पदाधिकारी को जन सम्पर्क का लक्ष्य मिला है उसको हम लोग कल 30 जून को लास्ट दिन है उस दिन महा सम्पर्क करना है। 



उन्होंने जन सम्पर्क करते हुये कहा कि विगत नौ वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के हर वर्ग के लोगों के सर्वांगीण विकास का कार्य किया है जिसकी प्रसंशा विश्व स्तर पर हो रही है। लोगों से किये वादें को सरकार एक एक करके पूरा कर रही है। फिर चाहे वो कश्मीर से 370 हटाना हो या फिर राम मंदिर का निर्माण कराना हो आने वाले वक्त में होने वाले चुनावों में भाजपा केंद्र सहित राज्य में और भी मजबूती से सरकार बनाएगी।



राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के 9 साल पूरा करने के मौके पर 30 मई से 30 जून तक चल रहे पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी जिले के प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करने का लक्ष्य रखी है। इस अवधि में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रवार तथा मण्डल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की 9 वर्षों की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है और इसके तहत जिला और मंडल स्तर पर अभियान समितियां गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर जन सम्पर्क अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ पर कम से कम सौ परिवारों से सम्पर्क साधा जाएगा। 



जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने लोगो से संपर्क कर कहा कि मोदी सरकार के कारण आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के सकारात्मक ओर दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज हम कोविड- 19 जैसी जानलेवा बीमारी से बच पाए। क्योंकि काफी कम समय में वैक्सीन देकर लोगों की जान सरकार द्वारा बचाई गई। इतना ही नहीं लॉकडाउन के वक्त मोदी सरकार ने गरीबों को अतिरिक्त मुफ्त में चावल व गेहूं उपलब्ध कराया। दूसरे देश की हालत किसी से छुपी नहीं है। ऐसे समय में भी भारत आज मजबूती से आगे बढ़ रहा है।



उक्त अवसर पर सुशील मिश्रा संदीप सरोज राजू दादा धनन्जय सिंह आशीष गुप्ता आमोद सिंह रोहन सिंह नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अजय सरोज अनिल गुप्ता इन्द्रसेन सिंह प्रमोद प्रजापति रविकांत सिंह रवींद्र दुबे कमलेश निषाद राजेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

डीएम की अध्यक्षता मे डूडा के शासी निकाय की 18 वी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई सम्पन्न


     जौनपुर - जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में बुधवार को डूडा के शासी निकाय की 18वीं बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। 

                बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नाली एव इण्टरलाकिंग की परियोजना के अनुमोदन पर चर्चा हुई। 


                   जिलाधिकारी  द्वारा बैठक में सभी उपस्थित  नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया  गया कि वे कल तक एक बार पुनः सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य स्थलों का निरीक्षण कर लें और अपने निकाय में  जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्य स्थलों का वीडियोग्राफ बनाकर डूडा कार्यालय में 10 बजे तक उपलब्ध करा दें, जिससे कि अनुमोदित कार्य योजना सूडा लखनऊ को भेजा जा सके।


 

                बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्राचार्य डायट, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, एवं सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार, शहर मिशन प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, सी0एल0टी0सी0 रजनीश शुक्ला, बृजनन्दन स्वरूप, संदीप चौधरी एवं महेन्द्र अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

डीएम की अध्यक्षता में जिला कन्वर्जेंस समिति/पोषण समिति और संभव अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न ।

 


जौनपुर-  जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला कन्वर्जेंस समिति/पोषण समिति और संभव अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


             बैठक में योजना के मुख्य उद्देश्य गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषित बच्चो की श्रेणी में लाने के प्रबंधन की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमे गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके स्वास्थ्य जांच, संदर्भन एवं पोषण प्रबंधन की व्यवस्था करने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियो को दिया गया।



               जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने की संकल्पना के साथ कार्य योजना बनाकर बच्चों को समय से पोषाहार दवाएं देने के साथ ही अभिभावकों को बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने के लिए जागरूक करने के साथ ही बच्चो के निगरानी का भी निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।


               उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय, फोर्टीफाइड चावल के वितरण की गति को तेज किया जाए, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रगति तेज हो और सभी आधारभूत सुविधाएं केंद्रों पर उपलब्ध होने चाहिए।



              जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि संभव अभियान के तहत जुलाई से सितंबर तक शुरू हो रहे पोषण माह में कुपोषण समस्या से जुड़ी विभिन्न जनजागरूक गतिविधियां जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी, अति कुपोषित (सैम) और कुपोषित (मैम) बच्चों का सही चिह्नांकन, उपचार व सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ कुपोषण की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया गया साथ ही जो बच्चे अधिक गंभीर  कुपोषित होंगे उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा।




         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने को सक्रिय हुआ तहसील प्रशासन

 


तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का घूम कर लिया जायजा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की 

जौनपुर -   बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन ने बुधवार को केराकत कस्बा सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। 



इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा सीओ गौरव शर्मा ने जगह जगह लोगों से मिल कर उन्हें सरकार के दिशा निर्देशों से अवगत कराया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा। 



इस दौरान केराकत में कोतवाल जेपी यादव और जलालपुर तथा चंदवक में वहां के थानाध्यक्ष साथ रहे।

डीएम ने राजस्व संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की बैठक जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश


जौनपुर
   - जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं राजस्व संबंधित अन्य  महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक संपन्न हुई।

          बैठक में जिलाधिकारी  द्वारा जनपद में एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के क्रियान्वयन, अभिलेखों के डायनामिक लिंकिंग के साथ किसानों का डेटाबेस, ग्राम मानचित्र का भू-संदर्भ, जीआईएस रियल टाइम क्रॉप सर्वे,  प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना, इंप्लीमेंटिंग कमेटी आदि की समीक्षा की गई।


             पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जिन किसानों का तहसील स्तर पर ओपन सोर्स का डाटा भूलेख अंकन की वजह से लंबित है तत्काल उनका डाटा अपलोड कराया जाए यह निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

         इसके साथ ही जिलाधिकारी  द्वारा उपजिलाधिकारियों से एग्रीकल्चर सेंसस, वरासत, धारा 24, निस्तारित प्रकरण आदि के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि  वे स्वयं इसकी समीक्षा करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही दैवी आपदा में होने वाली जनहानि की दशा में उप जिलाधिकारी स्वयं जाए या अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर राहत वितरण सुनिश्चित कराएं। किसी भी महत्वपूर्ण त्यौहार या आयोजन के पश्चात एक  ब्रीफ नोट तैयार  करें जिससे पिछले आयोजन में हुई कमियों का पता लगाकर उन्हें सुधारा जा सके।

             


    फूड  प्वाइजनिंग, संदिग्ध अवस्था में किसी की मृत्यु के  संदर्भ में कोतवाल या एस ओ त्वरित कार्रवाई कर इसका निस्तारण करें। भूमाफिया  से सम्बन्धित प्रकरण के मामले लंबित ना रहे इसलिए तहसीलवार गठित कमेटी द्वारा इसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

           इस बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त तहसीलदारगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

डीएम ने सावन मास, बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से बनाने की की अपील सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कठोर कार्रवाई.- डीएम


जौनपुर-
 जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सोमवार को सायं ईद उल जुहा (बकरीद) व श्रावण मास के त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी द्वारा शांति समिति के सदस्यों से आगामी 29 जून को बकरीद व 4 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में जनपद के विभिन्न स्थानों पर बिजली, साफ सफाई, कानून व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर्याप्त पानी की उपलब्धता  और साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


उन्होंने उपस्थित संभ्रान्त नागरिकों, धर्मगुरू एवं समिति के सदस्यों से फीडबैक प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में उपस्थित धर्मगुरू सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए सम्भ्रान्त नागरिकों ने प्रशासन के साथ अपने सामान्य परिचय के दौरान अपने अपने क्षेत्रों में अमन चैन आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारो को मनाये जाने की परम्परा की याद दिलाते हुए आगामी त्योहार को मिलजुल कर मनाये जाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने किसी भी समस्या अथवा शिकायत की दशा में तत्काल जिला पुलिस प्रशासन को सूचित करने की भी अपील की।  


उन्होंने पुलिस अधीक्षक  को सोशल मीडिया के माध्यम से अराजकता फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करने एवं इसके साथ ही अधिशासी अभियंता नगर पालिका को निर्देशित किया कि कुर्बानी के अवशेषों का निस्तारण सही तरीके से एवं विशेष जगह चिन्हित करके करें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारीगण मौके पर जाकर मुआयना करें व्यवस्थाओं का जायजा ले, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सौभाग्य से मिला है जीवन, नशे से दूर रखिएः प्रो. निर्मला एस. मौर्य


 मन, बुद्धि, चित्त में सामंजस्य से दूर होगा नशाः जिलाधिकारी

नशा पीड़ित परिवार को करें शिक्षा के प्रति जागरूक प्रो. शिवकुमार

नशा मुक्ति से संबंधित रंगोली, पोस्टर के साथ दिलाई गई शपथ

विद्यार्थियों को नशा से दूर रखने के लिए किया गया यज्ञ


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नशा मुक्ति जन जागरूकता पखवाड़े का समापन समारोह मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान नशा मुक्ति से संबंधित रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक, नशा न करने की शपथ और नशा मुक्ति के लिए यज्ञ किया गया। यह पखवारा 12 से 26 जून तक चला। इसमें काफी संख्या में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।



समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि आज शहर से गांव तक नशा का प्रचलन बढ़ रहा है, इसको रोकने के लिए हमें अपने मन, बुद्धि, चित्त में सामंजस्य स्थापित करना होगा। इससे व्यवहारिक आहार-विहार और विचार द्वारा नशे की लत को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए अच्छे संस्कार की जरूरत होती है। यह संस्कार एक दिन में नहीं मिलता। यह सतत् प्रयास से आता है, जिस परिवार को यह संस्कार मिल जाता है वह कभी खत्म नहीं होता। यह पीड़ी दर पीड़ी चलता है। इसके लिए उन्होंने अयोध्या प्रकरण में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को उद्धृत करते हुए विस्तार से समझाया।   



अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि अपने जीवन को नशीली दवाओं से मुक्त रखते हुए,  मुस्कुराने का नशा  अपनाइए और दूसरों के मुस्कुराने की वजह बनिए। कहा कि नशा करना है तो अच्छे कार्य करने का नशा करिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बहुत सौभाग्य से मिलता है, इसे नशा करके बर्वाद मत करिए। मादक पदार्थों का सेवन करके आज तक कोई बड़ा नहीं बन सका है। उन्होंने बच्चों के नशामुक्ति हस्ताक्षर अभियान को सराहा।



विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य,  उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर डॉ. शिव कुमार ने कहा कि  नशा से पीड़ित परिवार के लोगों से भेदभाव रोका जाए और उन्हें व्यवहारिक सामाजिक सम्मान के साथ शिक्षा की ओर जागरूक करके नशा उन्मूलन कराया जाए। मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं प्रबंध तंत्र के छात्र उद्देश्य सिंह द्वारा किया गया। नशामुक्ति यज्ञ शशिकांत त्रिपाठी और चंद्रमोहन पांडेय कराया गया। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य द्वारा शपथ  उपस्थित अतिथियों एवं छात्र- छात्राओं को दिलाया गया एवं कुलपति ने कहा कि नशा से संबंधित लोग अग्निकुंड में अपने नशे का त्याग कर दें। कुलपति एवं मुख्य अतिथि द्वारा भी आर्यभट्ट मंच पर नशा मुक्ति अभियान के तहत हस्ताक्षर किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता रही दिव्या सोनकर,  सृष्टि पांडेय,  वात्सल्य,  अंजली मिश्रा एवं सृष्टि विश्वकर्मा को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उद्देश्य सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। समन्वयक डॉ. मनोज पाण्डेय ने दो सप्ताह से चल रहे नशा मुक्ति पखवाड़ा में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जाफरी, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, बबिता सिंह, दीपक सिंह, डॉ. मनोज मिश्र,  डॉ. अवधेश कुमार मौर्य, कृष्णा यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य,  विद्यार्थी हिदायत,  सुमित,  आदित्य,  पवन,  सत्यम सोनकर इत्यादि उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न




जौनपुर
- जनपद के प्रभारी मंत्री/मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश, व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश  दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

           बैठक में 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, ग्रामीण पशुपालन एवं गोवंश आश्रय स्थल, गेहूं, धान खरीद, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक और बीजों की उपलब्धता एवं वितरण, कृषि विज्ञान केंद्र, एफपीओ, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जिला और तहसील मुख्यालय को फोरलेन और टू लेन रोड से जोड़ने की योजना, नई सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, एमडीआर, गड्ढा मुक्ति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण, स्वामित्व योजना, कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, प्लास्टिक मुक्त शहर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पुष्टाहार, पंचायत विभाग, वन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास, आईटीआई की गतिविधियां, राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर में गतिविधियां, सहकारी देयकों एवं एनपीए से वसूली, राजस्व संग्रह,  ब्लॉक दिवस और ग्राम चौपाल, आकांक्षात्मक विकासखंड रामपुर,  मछली शहर, इन्वेस्टर समिट एवं उद्योग बंधु, बैंकर्स समिति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य पालन, अभिकरण विभाग की विस्तार पूर्वक समीक्षा माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा की गई, जिसमें 10 करोड़ से ऊपर की 19 परियोजनाओं के स्वीकृत लागत एवं अवमुक्त धनराशि तथा व्यय हुए खर्च की भौतिक प्रगति के संदर्भ में जानकारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई।



               जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत माननीय प्रभारी मंत्री जी को जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत फेस-2 में चयनित 874 ग्रामों को कार्यदायी संस्था मे० वेलस्पन कंपनी द्वारा किया जा रहा है, फेस 3 में कार्यदायी संस्थान द्वारा 2284 ग्रामों में कार्य कर रही है। कुल 3158 गांव में कार्य किया जा रहा है और एनआईसी के माध्यम से जल जीवन मिशन के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए एप विकसित किया जा रहा है जिससे जल जीवन मिशन के कार्यों की मॉनिटरिंग लगातार किया जा सके।


             पशुपालन एवं गोवंश आश्रय स्थल के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि 111 जगहों पर गौ-आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है जिसमें 924 बृहद गौ संरक्षण केंद्र में गोवंश संरक्षित हैं प्रभारी मंत्री जी द्वारा सीवीओ को निर्देशित किया गया कि गेहूं क्रय केंद्रों को चारागाह से टैग करके हरा चारा उगाया जाए और गोवंश को हरे चारे मिलते रहे। 

           गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, गेहूं खरीद आसानी से किया जा सके इसके लिए सुव्यवस्थित तरीके से कार्य किया जाए।

           पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रभारी मंत्री जी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर जितने भी किसानों की केवाईसी अपडेट न होने के कारण धनराशि लंबित है उसको आच्छादित किया जाए और जानकारी प्राप्त किया कि कितने किसान ऐसे हैं कि जिन्हें अभी तक केवाईसी अद्यतन न होने के कारण धनराशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। 

           प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत डाटा पूर्ण करने का निर्देश दिया।

          उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने पूछा कि विभागीय संचालित योजनाओं के लिए पत्र प्रेषित किया गया है कि नहीं जिस पर जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने अवगत कराया कि लक्ष्य के लिए पत्र प्रेषित किया जा चुका है लक्ष्य प्राप्त होते ही कार्य किया जाएगा।

         सिंचाई खंड जौनपुर द्वारा नहरों के सिल्ट सफाई के कार्य का समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सिंचाई खंड जौनपुर, शारदा सहायक खंड 39 इलाहाबाद, शारदा सहायक खंड 23 आजमगढ़, शारदा सहायक खंड 36 जौनपुर, सिंचाई खंड सुल्तानपुर एवं लघु डाल नहर खंड जौनपुर के नहरों में टेल तक पानी पहुंचाई जाए।

        विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद मुख्यालय, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देश के क्रम में विद्युत आपूर्ति संचालित की जाए।ट्रांसफार्मर खराब होने की दशा में तत्काल परिवर्तन किया जाए।

          नई सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की समीक्षा के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कार्य किया जाए और विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को जहां जहां कार्य हो रहे है उसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए और लगने वाली सामग्री का गुणवत्तापूर्ण ढंग से ध्यान रखते हुए कार्य किया जाए।

          खाद्य तथा रसद विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि खाद्य का वितरण मानक के अनुरूप किया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा में माननीय प्रभारी मंत्री जी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि पिछले वर्ष लगभग 2000 विवाह संपन्न कराया गया था इस वर्ष भी आवेदन लिए जा रहे हैं और जितने आवेदन आएंगे उनका जल्द से जल्द सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

       जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अवगत कराया कि कृत्रिम अंग वितरण योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष में 1157 लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व वितरण किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन से लक्ष्य प्राप्त होते ही वितरण कराया जाएगा। माननीय राज्य मंत्री द्वारा समस्त प्रकार के पेंशन की समीक्षा किया और निर्देशित किया गया कि आधार प्रमाणीकरण शत-प्रतिशत करते हुए पेंशन उपलब्ध कराया जाए। इसी प्रकार माननीय मंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, जेल कौशल विकास समिति, असंगठित मजदूरों के लिए बीमा योजना, श्रमिक पंजीकरण अधिष्ठान पंजीयन एवं उपकरण संग्रहण, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा विस्तार पूर्वक की गई और संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति किए जाने का निर्देश दिया गया।

               स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जितने भी व्यक्तिगत सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं उनको शतप्रतिशत उपयोग में लाया जाना सुनिश्चित करें। पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय किस्त प्राप्त होने वाले लाभार्थियों को आवास का जियो टैग कराते हुए कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

             माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना, गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड, अंत्योदय कार्ड, पंजीकृत श्रमिकों का गोल्डन कार्ड के तहत दवाओं की उपलब्धता एवं डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, हीट स्ट्रोक के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि जनपद में हीट स्ट्रोक को देखते हुए अपनी तैयारी पूर्ण रखें।

         इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की गई, जिसमें संगठित अपराध, गैंगस्टर, चिन्हित माफिया भू-माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, शिक्षा माफिया, गुंडा एक्ट, गंभीर अपराध, महिला अपराध, पासपोर्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पास्को में शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश भी दिए।

          इस अवसर पर माननीय राज्यमत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद यादव, सांसद मछलीशहर श्री बीपी सरोज, विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयबर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, पीडी जयकेस त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

योग के साथ साथ खान-पान पर भी दें ध्यान : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

 


योग से रख सकते हैं बीमारियों को दूर: स्वाति सरकार 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नव स्थापित नशा मुक्त एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा शनिवार को  'जीवनशैली से जुड़े रोगों के रोकथाम में योग की भूमिका' विषय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

मुख्य वक्ता के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग, बंगलुरु की योग प्रशिक्षिका सुश्री स्वाती सरकार ने कहा कि महिलाओं की असंतुलित जीवनशैली के कारण तमाम तरह की समस्याएं आ रही है, जिसमे एक बहुत सामान्य बीमारी के रूप मे पीसीओएस है, इससे ग्रसित महिलाओं में मानसिक अवसाद अधिक होती है, ये हार्मोनल डिस्टरबेंस के कारण से है। इसी तरह से असंगत जीवनशैली के कारण  मधुमेह बीमारी में हमारे शरीर में इंसुलिन कम बनाता है। यहाँ योग एवं साधना के माध्यम से इन समस्याओं को हम काफी हद तक कम कर सकते है ।  कोरोना वायरस जैसी भयावह स्थिति में हमने योग को काफी हद तक प्रभावकारी पाया है ।   

 कार्यशाला की अध्यक्षता करतीं हुई


विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां हमारे स्वयं द्वारा आमंत्रित बीमारी है, जितना भी संभव हो सके, जीवन में योग को स्थान दें । योग के साथ सही खानपान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सावन साग ना भादों दही, कुवार दूध ना कार्तिक मही को विस्तार से समझाया।

विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने  जीवन शैली से जुड़े बीमारियों के ऊपर प्रकाश डाला ।       

 धन्यवाद ज्ञापन  डॉ अवधेश कुमार मौर्य ने किया। कार्यशाला में आचार्य विक्रम देव शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, जय सिंह, विवेक, आराधना, रिया, प्रिया, दिव्या , सोनाली, श्रुति, राजेंद्र,  सत्यप्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने सिरकोनी विकास खंड के बाकराबाद ग्राम पंचायत की चौपाल में ग्राम वासियों की समस्याओं से हुए रूबरू.जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


जौनपुर
   -  जनपद के प्रभारी मन्त्री /राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश  दिनेश प्रताप सिंह द्वारा विकासखंड सिरकोनी के पंचायत भवन बाकराबाद ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्राम वासियों की समस्याओं से रूबरू हुए। 


      प्रभारी  मंत्री द्वारा ग्राम चौपाल में आम जनमानस से संवाद करते हुए कहा गया कि शासन की मंशा है कि गांव की समस्या का गांव में समाधान ही चौपाल का उद्देश्य है और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए। 




              जन चौपाल में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, अंत्योदय कार्डधारक, पात्र गृहस्थी कार्ड धारक, पशुओं का सहित विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।  प्रदेश सरकार के मंत्री  द्वारा ग्राम वासियों से पूछा कि आप लोगों को कितने घंटे बिजली प्राप्त हो रही है जिस पर ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि 17 से 18 घंटे बिजली मिल रही है। उक्त अवसर पर  मंत्री द्वारा कहा गया की ग्राम बाकराबाद की प्राथमिक विद्यालय को 19 पैरामीटर के अंतर्गत कायाकल्प कराया गया है किसी प्रकार की बच्चों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।



           इसके उपरांत  मंत्री  द्वारा पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। 


       मंत्री  द्वारा प्राथमिक विद्यालय बाकराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल बच्चों के पठन-पाठन एवं मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया तथा बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।




                    


          इसके उपरांत  मन्त्री द्वारा  जिला कृषि परिसर में बनी निराश्रित को गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।  



         इस अवसर पर  मन्त्री द्वारा गायों को गुड़ चना भी खिलाया गया और पशु चिकित्सा अधिकारी को हरा भूषा, चोकर पशुओं की चिकित्सा संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में पशुओं को जल की समस्या न हो और गर्मी से बचाने के लिए हवा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।



       उन्होंने कहा कि भुषा दान करने के लिए लोगो को जागरूक करे जिससे पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था की जाए।



      उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया की पशुओं के रहने के स्थान की पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था किं जाए।


इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, पी०डी० जयकेश त्रिपाठी, डीएसटीओ राम दरस यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रबंध संकाय के पाठयक्रमों को मिली ए आई सी टी ई की मिली मान्यता

 


जौनपुर -भारतीय तकनीकी शिक्षा संस्थान  ए आई सी  टी ई द्वारा वीर  बहादुर सिंह पूर्वांचल  विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग  संकाय में  संचालित  बीटेक के इलेक्ट्रॉनिक  कम्युनिकेशन,  इलेक्ट्रॉनिक instrumentation, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,  मेकेनिकल,   कंप्युटर  एवं  information टेक्नोलॉजी तथा  एम टेक पाठ्यक्रमों के  renewable एनर्जी के नये  पाठयक्रम  को manyta प्राप्त  हुई  इसी प्रकार प्रबंध  संकाय  में  संचालित एम. बी ए  बिज़नेस  इकोनोमिक्स  जिसमें  दो  विषय मार्केटिंग,  finance, Human रिसोर्स , लॉजिस्टिक्स,  इंटरनेशनल  बिजनेस, quantitative Technique में डिग्री  तथा  एमबी ए finance और कंट्रोल,  एम बी ए  एच आर डी, एम बी ए  एग्री  बिज़नेस  एवं एम बी ए  पाठयक्रमों को भी ए आई सी टी ई  से मान्यता मिल  गई है l मान्यता का  लाभ  विद्यार्थियों  एवं  शिक्षकों  के  साथ  संस्था को  भी  मिलेगा l मान्यता प्राप्त  करने  में  अथक प्रयास इंजीनियरिंग  संकाय  से  प्रो 0 बी0  बी 0 तिवारी के  नेतृत्व में  प्रो 0 रजनीश  भास्कर,    सत्यम  उपाध्याय,   प्रशांत  कुमार,    सौरभ  बी  कुमार  एवं   अशोक  यादव  तथा  प्रबंध  संकाय  में  प्रो0  अजय  द्विवेदी  के  नेतृत्व में  डॉ0  आशुतोष कुमार सिंह,   सुशील कुमार,   नितिन  चौहान  ने  प्रयास किया छात्रों  में  भी  उत्साह की  लहर  है  ।

..इस  अवसर के उपलक्ष्य पर  कुलपति प्रो0  निर्मला एस0 मौर्य  ने  बधाई  दी और अन्य  नियामक  संस्था के  भी  रैंकिंग  का प्रयास  करने  की प्रेरणा  दिया इस उपलब्धि पर  कुलसचिव   महेंद्र  कुमार,  वित्त  अधिकारी    संजय  राय  ,परीक्षा  नियंत्रक  वी0 एन 0 सिंह आदि  भी  उपस्थित थे l

सांसद श्याम सिंह यादव के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई संपन्न जिम्मेदारों को दिया गया उसे दिशा निर्देश


जौनपुर
  - जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ’’दिशा’’ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अध्यक्ष/जौनपुर सांसद  श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

            पिछली दिशा की बैठक में  राज्यसभा सांसद  सीमा द्विवेदी द्वारा मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका क्षेत्र में 500 मीटर लंबे नाले की खुदाई का प्रकरण उठाया था जिसमें जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा महोदय के द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मानसून से पूर्व पूर्ण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया गया।



            राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समीक्षा के दौरान उपायुक्त तथा रोजगार को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत मई 2023 तक लगभग 51 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त होने पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन को और अच्छे प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए। 

          राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन के बारे में चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत पेंशन उपलब्ध कराया जाए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी  द्वारा सांसद महोदय को अवगत कराया गया कि धनराशि प्राप्त हो जाने पर लाभार्थियों को शीघ्र भुगतान करा दिया जाएगा। 

          प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण के संदर्भ में अध्यक्ष  द्वारा निर्देशित किया गया कि जितने भी पात्र लाभार्थी हैं उनको किस्त उपलब्ध करा दिया जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्राप्त किस्त से आवास अवश्य बने। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के कार्यों की प्रगति को बढ़ाए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्य को शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा।  

           अध्यक्ष /सांसद के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी निर्माणाधीन सड़कों की सूची  जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायें जिससे कार्य शुरू और पूर्ण होने के लक्ष्य की जानकारी प्राप्त हो सके। 

          सामुदायिक शौचालय निर्माण के संदर्भ में  सांसद/अध्यक्ष महोदय द्वारा जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण किए गए सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराए। जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी  ने  सांसद  को अवगत कराया कि कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप कनेक्शन में वृद्धि की जाए। 

            राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह को ऑक्सीजन प्लांट और हेल्थ एटीएम को क्रियान्वित किए जाने के निर्देश दिए और प्रत्येक ब्लॉक में सीएचसी की उपलब्धता पर चर्चा की और जनसंख्या के सापेक्ष सीएचसी की संख्या अधिक करने के लिए शासन से पत्राचार करने को निर्देशित किया और जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

             अध्यक्ष/सांसद द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिड डे मील, कायाकल्प, सर्व शिक्षा अभियान, ड्रेस वितरण के आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और 19 पैरामीटर को सभी विद्यालय में संतृप्त करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश उप निदेशक कृषि को दिए। 

             अध्यक्ष ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी  द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

           इस अवसर पर विधायक बदलापुर  रमेश चंद्र मिश्रा,  विधायक शाहगंज  रमेश सिंह,  विधायक जफराबाद  जगदीश नारायण राय, मुंगराबादशाहपुर  पंकज पटेल,  सदस्य विधान परिषद ब्रजेश सिंह (प्रिन्सू), ब्लॉक प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह, पी०डी० जयकेश त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह, सुमत, राजेन्द्र सिंह, सुरेश अस्थाना, राहुल श्रीवास्तव, दुर्गेश सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अदालत ने दहेज हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ 50 -50 हजार का लगाया आर्थिक दंड ........


जौनपुर
-जनपद न्यायालय ने हत्या के आरोपियों को आज सश्रम आजीवन कारावास के साथ साथ 50 ₹50 हजार के आर्थिक जुर्माने के साथ दंडित किया है। मिली खबरों के अनुसार रमेश सिंह नि0-ग्राम तियरा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर पर अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री को दहेज की माँग पुरी न होने के कारण जलाकर मार दिये जाने के सम्बंध में  थाना चन्दवक में मुकदमा अपराध संख्या 539/12 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत हुआ। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपीगण के विरूद्ध आरोप पत्र  न्यायालय में प्रेषित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक  जनपद जौनपुर द्वारा महिलाओं/बालकों के विरूद्ध हो रहे अपराधों पर कठोरता से नियंत्रण लगाने एवं अभियुक्तों को अधिकाधिक दण्डित कराने व प्राचीनतम वादों को त्वरित निस्तारण हेतु उपर्युक्त  अभियोग को प्रभावी पैरवी के लिए निर्देशित किया गया।

एसपी सिटी बृजेश कुमार  के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी केराकत  के निकट पर्यवेक्षण में मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गई, जिसके  परिणामस्वरुप दिनांक 24.06.23 को  न्यायालय सत्र न्यायाधीश द्वारा आरोपी 1-पियूषकान्त सिंह पुत्र बृजेश सिंह, 2- बृजेश सिंह पुत्र संकठा सिंह, 3- अनिल सिंह पुत्र संकठा सिंह नि0गण- रेहारी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर प्रत्येक   को 498ए भा0दं0सं0 के अन्तर्गत अपराध के लिए 03 वर्षों का सश्रम कारावास तथा मु0-10,000/- रु0 का अर्थदण्ड तथा 302 भा0दं0सं0  के अन्तर्गत अपराध के लिए प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा मु0-40,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। सभी सजाये साथ-साथ चलेंगी।