निंरकारी संत समागम में उमड़ी भक्तो की भीड़
प्रतापगढ़। मनुष्य में मानवता विलुप्त होती जा रही है। इंसान के कोख में जन्म ले लेना ही बहुत बडी बात नही है, उनमें मानवता की गुण होना चाहिए। इंसान से अच्छे जानवर है, जिनमे आपसी भाईचारा एवं सौहार्द है। उक्त विचार संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह महराज शनिवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल संत समागम को सम्बोधित करते हुए की। उन्होने कहा बैर न तकरार की आज है जरूरत प्यार की। उन्होने कहा कि हर युग मंे भगवान के रूप मे आवतरित हुए ईश्वर और प्रभु, परमात्मा, एक है। धर्म के ठेकेदारो ने इसका बांटवारा कर लिया है। गीता, कुरान, बाइबिल, गुरूग्रंथ आदि कोई भी यह नही बताते हेै कि प्रभु परमात्मा अनेक है। सभी धर्मो में ईश्वर को एक माना गया है, जो अजर, अमर, और आवनाशी है। इसको जानना ही जीवन की मुक्ति है। आयोजित संत समागम में लगभग 35 मिनट तक संतो को सम्बोधित करने के उपरांत मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह चले गये। निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी महराज के दर्शन को लालायित श्रद्धालुओ की भीड़ शनिवार की सुबह से ही रामलीला ग्राउंड में उमड़ना शुरू कर दी थी। भारी तदात में बढती भीड़ को देखते हुए जहां प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात के चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था कर रखी वही संत निरंकारी मिशन के सेवा दल के लोग जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओ को गंतव्य तक पहुंचाने हेतु लगाये गये थे। शनिवार को सम्पन्न हुए संत समागम को लेकर पूरा शहर निरंकारीमय हो गया रहा। बाबा जी का प्रवचन जब शुरू हुआ तो लोगो की भीड़ उमड पडी। इस मौके पर संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेवा, राजीव खरमंडा, राधेश्याम मौर्य समेत भारी मात्र में संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, भाई-बहन मौजूद रहे।